इस साल का 13 जुलाई को दूसरा सूर्य ग्रहण

By Tatkaal Khabar / 11-07-2018 02:40:16 am | 20054 Views | 0 Comments
#

2018  का दूसरा 13 जुलाई यानी आषाढ़ कृष्ण अमावस्या को सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। यह भारत में दिखाई नहीं देगा। इसका असर दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न, स्टीवर्ट आईलैंड और होबार्ट पर पड़ेगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण सुबह 7.18 बजकर 23 सेकेंड से शुरू होगा और 8.13 बजकर 05 सेकेंड तक रहेगा। 

इसका असर कुछ राशियों के लिए अच्छा होगा। ज्योतिष के अनुसार कुछ राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। 

1. मेष राशि वालों की सूर्य देव की कृपा से सारे दुख दूर हो जाएंगे। व्यापारिक दृष्टिकोण से जीवन में बड़ा लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। 

2. सिंह राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण बेहद आनंददायक स्थिति उत्पन्न करेगा। धन दौलत सुख समृद्धि में लगातार वृद्धि होगी। यात्रा भी लाभदायक सिद्ध होगी।

3. कन्या राशिवालों को जीवन में अनेक प्रकार की नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और सभी प्रकार की चुनौतियों को पार करते हुए आप सफलता हासिल करेंगे। 

4. वृश्चिक राशिवाले शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। लगातार बार-बार प्रयास करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

5 मकर राशिवालों को आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार आएगा।