छठ महापर्व पर जलकल विभाग की महिला कर्मचारियों को विशेष अवकाश, कर्मचारी संघ ने जताया आभार

By Rupali Mukherjee Trivedi / 15-11-2026 12:48:12 pm | 277 Views | 0 Comments
#

लखनऊ। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर नगर निगम लखनऊ के जलकल विभाग में कार्यरत समस्त महिला कर्मचारियों को 16 नवंबर 2026 (सोमवार) को एक दिन का विशेष अवकाश प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है। महापौर महोदया की स्वीकृति के उपरांत सचिव, नगर निगम लखनऊ द्वारा जारी कार्यालय आदेश दिनांक 14 नवंबर 2026 के माध्यम से यह निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से जलकल विभाग में कार्यरत महिला कर्मचारियों को अपने परिवार के साथ छठ महापर्व की धार्मिक परंपराओं एवं पूजा-अर्चना में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा।* जलकल नगर निगम नियमित एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए महापौर महोदया, नगर आयुक्त महोदय, महाप्रबंधक जलकल एवं नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। संघ के अध्यक्ष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि कर्मचारियों की धार्मिक भावनाओं, पारिवारिक जिम्मेदारियों एवं सामाजिक परंपराओं का सम्मान करना एक संवेदनशील प्रशासन की पहचान है। महिला कर्मचारियों को विशेष अवकाश प्रदान करने का यह निर्णय सराहनीय है। संघ को उम्मीद है कि भविष्य में भी कर्मचारी हितों एवं उनकी जायज मांगों पर इसी प्रकार सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया जाएगा।