भाभी जी घर पर है में आएगा नया ट्विस्ट

By Tatkaal Khabar / 11-07-2018 03:20:11 am | 14900 Views | 0 Comments
#

टीवी का पॉपुलर शो 'भाभी जी घर पर हैं' कि अंगूरी भाभी को सभी पसंद करते हैं। शो में अंगूरी भाभी का किरदार शुभांगी अत्रे निभाती हैं। अब अंगूरी भाभी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर उनके फैन्स को बड़ा झटका लगेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरियल में खतरनाक ट्विस्ट आने वाला है। खबर है कि आने वाले एपिसोड्स में अंगूरी भाभी की हत्या का सीन दिखाया जाएगा। खबरों के मुताबिक अंगूरी भाभी के पड़ोसी विभूति नारायण मिश्रा सपने में देखेंगे कि कोई अंगूरी भाभी को मारने की कोशिश कर रहा है और वो पागलों की तरह उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें वो शख्स भी दिखाई देगा जो अंगूरी भाभी को मारने वाला है। सपने में विभूति देखेंगे कि अंगूरी भाभी उस शख्स के आगे अपनी जान बख्शने की मांग कर रही हैं।सपने के बाद अब विभूति सभी को शक की नजर से देखेंगे और उनकी इस लिस्ट में तिवारी जी और अनीता भाभी भी शामिल होंगी।