Punjab Firozpur Firing: पंजाब के फिरोजपुर में गुरुद्वारा साहिब के पास गोलीबारी, तीन लोगों की मौके पर मौत

By Tatkaal Khabar / 03-09-2024 01:18:31 am | 11188 Views | 0 Comments
#

Firozpur Gurdwara Sahib Firing: पंजाब के फिरोजपुर में गुरुद्वारा साहिब के पास गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और एक शख्स घायल हो गया. बाइक सवार युवकों ने एक कार पर फायरिंग की इसमें तीन लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग गुरुद्वारा से बाहर निकल कर कार में बैठे ही थे. तभी बाइक सवार युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, एक शख्स  हालांकि, पुलिस ने एक मौत की पुष्टि की है. हमलावर बाइक पर आए थे 

बताया जा रहा है कि  हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक लेकर फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हत्यारों की तलाश की जा रही है.