इस खास मौके पर तिरंगा फहराएंगी रानी मुखर्जी…

By Tatkaal Khabar / 17-07-2018 03:48:47 am | 14722 Views | 0 Comments
#

साल 2018 के मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल का आयोजन अगस्त में किया जाएगा. इस बार समारोह में रानी मुखर्जी को चीफ गेस्ट के रूप में बुलाया जाएगा. रिवाज के मुताबिक जो चीफ गेस्ट होता है उसे तिरंगा फहराने का अवसर मिलता है इसके साथ ही रानी मुखर्जी को IFFM अवॉर्ड की बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में रखा गया है. रानी ने इस बारे में बात करते हुए कहा- भारत का झंडा फहराना मेरे लिए सम्मान की बात है. किसी भी भारतीय के लिए ये गर्व करने वाली बात होती है. अगर ये मौका किसी को देश के बाहर मिल रहा है तो खुशी दोगनी हो जाती है.आगे रानी ने कहा कि मैं इस बात से काफी उत्साहित हूं कि मुझे इस काम के लिए चुना गया.
Image result for

मैं अभी से ही इस समारोह का हिस्सा होने को लेकर काफी उत्सुक हूं. बता दें कि रानी हजारों ऑस्ट्रेलियन और भारतीय नागरिकों की मौजूदगी में तिरंगा फहराएंगी.समारोह का आयोजन 11 अगस्त को किया जाएगा. इस दौरान रानी के साथ हाई कमिश्नर ऑफ इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के मेयर ऑफ मेलबर्न भी होंगे. रानी की पिछली फिल्म हिचकी को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला. उनके अभिनय की भी तारीफ की गई. फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने किया था.