डेविड हेडली पर जानलेवा हमला,मुंबई हमले में था गुनहगार

By Tatkaal Khabar / 23-07-2018 03:06:42 am | 13526 Views | 0 Comments
#

अमेरिका के जेल में बंद 26/11 आतंकी हमलों का दोषी डेविड कोलमैन हेडली पर जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार शिकागो जेल में सजा काट रहे डेविड हेडली पर उसके साथी कैदियों ने हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।

ज्ञात हो कि अमेरिका की संघीय अदालत ने 24 जनवरी 2013 को मुंबई हमलों में शामिल होने के लिए हेडली को दोषी करार दिया था। जिसके कारण उसे 35 साल की सजा हुई है।

कौन है डेविड हेडली-

डेविड हेडली पाकिस्तानी मूल का अमेरिकी आतंकी है। जिसने मुंबई में 26/11 की साज़िश रची थी। यह लश्कर-ए-तैयबा के अंडरकवर एजेंट के तौर पर काम कर रहा था। हेडली ने मुंबई हमले के लिए विस्तार से जानकारियां जुटाईं थी। इसने पाकिस्तान में लश्कर के ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा भी लिया