स्वीस आल्पस में विमान दुर्घटनाग्रस्त,पायलट की मौत

By Tatkaal Khabar / 28-07-2018 02:46:05 am | 21875 Views | 0 Comments
#

स्वीस आल्पस में ग्लेशियर के शिखर पर एक हल्के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गयी। दक्षिण वलैस कैंटन की पुलिस ने आज एक बयान में बताया कि डनांड दर्रे में कल यह विमान समुद्रतल से 3300 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिर गया। 

जानकारी मुताबिक यह चार सीटर पर्यटक विमान सिमोन हवाई अड्डे से उड़ा था। सूत्रों के मुताबिक  अलर्ट मिलने के बाद प्रशासन ने शिखर पर एक बचाव दल भेजा लेकिन उसे वहां पायलट एवं तीन यात्री मृत मिले।