सैफअली खान के बेटी के बाद अब बेटा भी करना चाहते है फिल्म में काम

By Tatkaal Khabar / 30-07-2018 01:09:04 am | 24883 Views | 0 Comments
#

सैफ अली खान के बेटा इब्राहिम अली खान बहुत कुछ अपने पिता सैफ अली खान की तरह ही दिखाई देते हैं. पिछली रात जब इब्राहिम एक फिल्म देख कर निकले तो सैफ के बहुत सारे फैन उन्हें सैफ ही समझ बैठे. इब्राहिम अली खान सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह के पुत्र हैं. इब्राहिम की बड़ी बहन सारा अली खान ने हाल ही में 'केदारनथ' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. इब्राहिम भी अपनी बहन की तरह ही बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहते हैं.Image result for
हाल ही में सैफ अली खान ने कहा था कि इब्राहिम और अक्षय कुमार का बेटा आरव भाटिया भी एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि दोनों ही लड़के बेहद आकर्षक ओर ग्लैमरस हैं.
Image result for               हालांकि 17 साल के इब्राहिम को अभी बॉलीवुड में काम करने के लिए कुछ दिन इंतजार करना होगा. सैफ चाहते हैं कि इब्राहम अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही फिल्म इंडस्ट्री में काम करें.Image result for               बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की पहली फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है. सारा अली खान 'केदारनाथ' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैंं.