विजय माल्या को जमानत मिली

By Tatkaal Khabar / 01-08-2018 07:59:34 am | 11016 Views | 0 Comments
#

हज़ारो करोड़ रुपये के घोटाले कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण पर वेंसमिन्सटर कोर्ट से जमानत मिल गई है। मामले की अगली सुनवाई 12 सितंबर को होगी।

भारत प्रत्यर्पित किए जाने के खिलाफ माल्या की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने भारत सरकार को जेल का वीडियो मुहैया कराने का आदेश दिया है। किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व मुखिया विजय माल्या पिछले साल अप्रैल में गिरफ्तारी के बाद से जमानत पर हैं और कोर्ट ने उनकी जमानत को बरकरार रखा है।
गौरतलब है इस साल फरवरी में भारत सरकार ने विजय माल्या के प्रत्यर्पण के लिए आधिकारिक रूप से ब्रिटिश सरकार से अनुरोध किया था। इसके पहले मुंबई की स्थानीय अदालत ने जनवरी में विजय माल्या के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।

भारत के अनुरोध को स्वीकार करते हुए ब्रिटिश सरकार ने अदालती कार्रवाई के लिए भेज दिया था। लगभग चार महीने बाद अदालती सुनवाई में माल्या को अगली सुनवाई तक जमानत मिल गई है। माल्या की अगली सुनवाई 12 सितंबर को होनी है।