ममता बनर्जी ने दीघा के जगन्नाथ मंदिर में पांच लाख रुपए की झाडू दान में दी, ये क्यों खास है

By Tatkaal Khabar / 01-05-2025 12:58:10 pm | 8386 Views | 0 Comments
#

बंगाल के दीघा में जगन्नाथ मंदिर बनाया गया है. ये मंदिर बंगाल सरकार की ओर से बनवाया गया है. ममता बनर्जी ने मंदिर को पांच लाख की झाड़ू दान में दी है. ये झाड़ू क्यों खास है कि इसकी कीमत 5 लाख रुपए है.

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दीघा में बनाए गए भव्य जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की. इसके बाद मंदिर को दान में 5 लाख रुपए कीमत की एक झाड़ू दान की. आखिर उनके द्वारा दान की गई इस झाड़ू में खास क्या है जो कीमत पांच लाख रुपए है.

तो हम आपको बताते हैं कि ये झाड़ू क्यों खास है. क्योंकि ये सोने की बनी है. इसमें नीचे जूट और खास तरह के रेशे सफाई के लिए लगे हुए हैं. इससे ही दीघा के भगवान जगन्नाथ की मूर्तियों की सफाई होगी.

इसी तरह सोने की झाडू पुरी के जगन्नाथ मंदिर के रथ की सफाई में इस्तेमाल होती है. अयोध्या के राम मंदिर में भी भगवान की सफाई सोने की झाडू से ही होती है. देशभर के बड़े मंदिरों में भगवान के मंदिरों मुख्य मूर्तियों और आसपास की सफाई का काम खास पवित्र झाड़ुओं से होता है.