इमरजेंसी के 50 साल पूरे,पीएम मोदी बोले; लोगों को जेल में डाला, संविधान को कुचला गया'

By Tatkaal Khabar / 25-06-2025 05:27:34 am | 158 Views | 0 Comments
#

50 Years of Emergency: पीएम मोदी ने आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर लोकतंत्र के काले अध्याय को याद करते हुए कहा कि भारत के लोग इस दिन को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उस समय कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र को बंधक बना लिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर इसे भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का "सबसे काला अध्याय" और "संविधान हत्या दिवस" बताया। उन्होंने आपातकाल के खिलाफ लड़ने वालों को सलाम किया, जिनकी सामूहिक लड़ाई ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार को लोकतंत्र बहाल करने और चुनाव कराने पर मजबूर किया। आपातकाल को 50 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस दौर को याद करते हुए एक्स पर पोस्ट लिखा, "आज भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक, आपातकाल लागू होने के पचास साल पूरे हो गए हैं। भारत के लोग इस दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाते हैं। इस दिन, भारतीय संविधान में निहित मूल्यों को दरकिनार कर दिया गया।"