पुतिन ने पीएम मोदी से फोन पर बात की : अलास्का में ट्रंप से हुई मुलाकात के बारे में दी जानकारी

By Tatkaal Khabar / 18-08-2025 12:43:36 pm | 164 Views | 0 Comments
#


 रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इस दौरान पुतिन ने हाल ही में अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई अपनी बैठक की जानकारी साझा की।

वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान निकालने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत इस दिशा में किए जा रहे हर सकारात्मक प्रयास का समर्थन करता है।

दोनों नेताओं ने भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की और द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने की प्रतिबद्धता दोहराई।