इंदिरा गांधी के निज सचिव व वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता आरके धवन का निधन

By Tatkaal Khabar / 06-08-2018 03:30:07 am | 13917 Views | 0 Comments
#

वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता आरके धवन का दिल्‍ली में निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे।इंदिरा गांधी के निजी सचिव रहे कांग्रेस नेता आरके धवन का सोमवार शाम को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वे 81 साल के थे। धवन राज्यसभा सांसद भी रहे। कांग्रेस में उनकी गिनती वरिष्ठ नेताओं में होती थी।