दिल्ली में विधायक फंड 4 करोड़ से बढ़ाकर हुआ 10 करोड़

By Tatkaal Khabar / 07-08-2018 02:35:37 am | 12313 Views | 0 Comments
#

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने मंगलवार को एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने विधायकों को मिलने वाले लोकल एरिया डेवलपमेंट (एलएडी) फंड को 4 करोड़ से 10 करोड़ रुपये तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह फैसला सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक ली।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि विधायकों की ओर से लगातार एमएलएक एलएडी फंड बढ़ाने की मांग की जा रही थी, इसी के मद्देनजर ये फैसला लिया गया। अभी दिल्ली में विधायक एलएडी फंड 4 करोड़ था, जिसमें 6 करोड़ का इजाफा करते हुए 10 करोड़ रुपये करने का फैसला लिया गया है।