मुंबई में ट्रैफिक पुलिस बने अक्षय कुमार

By Tatkaal Khabar / 14-08-2018 03:47:32 am | 16266 Views | 0 Comments
#

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म गोल्ड को लेकर काफी सुर्ख़ियों में है। इसके अलावा इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आपको हंसी तो आएगी लेकिन एक अहम मैसेज भी मिलेगा। इस वीडियो में अक्षय कुमार ट्रैफिक पुलिस की वर्दी में दिखाई दे रहे है। इसमें अक्षय ने अलग अंदाज में शख्स को ट्रैफिक रूल तोड़ने पर सबक सिखाया। इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है। ये वीडियो फेसबुक पर अक्षय कुमार ने ही पोस्ट किया है।इस वीडियो में अक्षय मुंबई ट्रैफिक पुलिस के किरदार में नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए रोड सेफ्टी के बारे में बताया और लिखा, ''अपना और दूसरों का खयाल रखें, क्योंकि रोड किसी के बाप की नहीं होती।