कंगना की नई फिल्म का ऐलान का हुआ वीडियो वायरल

By Tatkaal Khabar / 22-08-2018 08:29:23 am | 19943 Views | 0 Comments
#

फिल्ममेकर अश्विनी अय्यर तिवारी जल्द ही कंगना रनौत और नीना गुप्ता जैसी दिग्गज अभिनेत्रियां को लेकर फिल्म बनाने जा रही हैं। हाल ही में इस फिल्म की घोषणा की गई। 
Image result for
बता दें कि इस फिल्म का नाम 'पंगा' फाइनल किया गया है। फिल्म का टाइटल जितना मजेदार है, इसकी घोषणा भी अश्विनी अय्यर तिवारी ने उतने ही दिलचस्प ढंग से की है।
डायरेक्टर ने फिल्म के टाइटल 'पंगा' का खुलासा एक मजेदार वीडियो को शेयर कर किया है। वीडियो में कंगना और बाकी को-स्टार्स की फैमिली फोटोज को दिखाया गया है। जारी वीडियो और कैप्शन से यही बयां होता है कि फिल्म पंगा की कहानी उस परिवार की कहानी है जो एक दूसरे के सपनों को पूरा करने के लिए एकजुट खड़ा नजर आता है।