Asian Games 2018: भारत को मिला छठा गोल्ड,बोपन्ना-शरण की जोड़ी ने कमाल किया

By Tatkaal Khabar / 24-08-2018 07:08:59 am | 12969 Views | 0 Comments
#

एशियन गेम्स में शुक्रवार का दिन भारत के लिए काफी शानदार रहा है। आज रोइंग के बाद टेनिस में भारत को गोल्ड मिला। 18वें एशियन गेम्स के छठे दिन भारतीय पुरूष टीम ने रोइंग टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है। वही टेनिस में पुरुषों के डबल्स मुकाबले में रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी ने भारत को अब तक का छठा गोल्ड दिलाया। भारत ने आज कुल दो गोल्ड मेडल जीते हैं।

पुरुष लाइटवेट सिंगल्स में दुष्यंत ने 7 मिनट 18 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक पक्का किया। इसके ठीक बाद लाइटवेट डबल स्कल्स में रोहित कुमार और भगवान सिंह ने भी कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। दोनों ने रेस पूरी करने के लिए 7 मिनट 4 सेकंड का समय लिया। दुष्यंत के लिए ये एशियाई खेलों में उनका दूसरा कांस्य पदक है।