सोशल मीडिया पर विनेश ने किया अपनी सगाई का एलान

By Tatkaal Khabar / 24-08-2018 03:04:56 am | 13116 Views | 0 Comments
#

नई दिल्ली। एशियाई खेलों में देश का नाम रोशन करने वाली महिला पहलवान विनेश फौगाट ने अपना जीवनसाथी चुन लिया है। विनेश ने आज अपनी मंगनी की घोषणा की। वह सोनीपत के खरखौदा के सोमवीर राठी से शादी करेंगी। सोमवीर भी पेशे से पहलवान हैं और राष्‍ट्रीय चैंपियनशिप मेें कांस्य पदक जीता था। विनेश ने अपना नाम एथलीट नीरज चोपड़ा से जोड़े जाने के बाद बृहस्‍पतिवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मंगनी की घोषणा की।
विनेश के चाचा सज्जन बलाली ने इसकी पुष्टि की है। उन्‍होंने कहा कि बच्चे अपने फैसले लेने के लिए सक्षम हैं। विनेश दो बहनें है। उनकी दूसरी बहन का नाम प्रियंका है। प्रियंका भी इंटरनेशनल पहलवान हैं।