रक्षाबंधन पर इमोशनल हुए विराट कोहली

By Tatkaal Khabar / 27-08-2018 03:29:01 am | 14887 Views | 0 Comments
#

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर हैं। इस कारण विराट ने रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बहन भावना के लिए एक खास पोस्ट शेयर की।
दुनिया भर में 26 अगस्त को राखी का त्यौहार मनाया गया। इस मौके पर विराट कुछ इमोशनल हो गए और सोशल मीडिया पर अपनी बड़ी बहन भावना के साथ एक खास फोटो शेयर की। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर से लेकर वीरेंद्र सहवाग, अजिंक्य रहाणे ने राखी के मौके पर खास पोस्ट शेयर कीं। वही रैना ने भी अपनी बहन के साथ फोटो शेयर की। 
Image result for
विराट ने बचपन की एक फोटो शेयर की, जिसमें उनके साथ उनकी बहन और मां नजर आ रही हैं। विराट ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'भावना दीदी के साथ पुरानी फोटो और पुरानी यादें। दुनिया भर में भाई-बहनों को हैप्पी राखी।