गुयाना के उपराष्ट्रपति का अयोध्या दौरा, राम जन्मभूमि में किए रामलाल के दर्शन
अयोध्या | 21 फरवरी 2026 भारत और गुयाना के सांस्कृतिक संबंधों में एक नया अध्याय जुड़ा जब गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव शनिवार को अयोध्या पहुंचे। उनका निजी विमान सुबह 9:40 बजे वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर उतरा। एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत के बाद वे सड़क मार्ग से सीधे राम मंदिर परिसर के लिए रवाना हुए। उपराष्ट्रपति करीब 11:15 बजे राम मंदिर परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने रामलाल के दर्शन किए। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर निर्माण से जुड़े विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान वे लगभग तीन घंटे तक परिसर में मौजूद रहेंगे। दौरे के दौरान प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों ने उन्हें मंदिर परियोजना की प्रगति और आगे की योजनाओं की जानकारी दी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि दौरा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। अधिकारियों के अनुसार, यह यात्रा भारत और गुयाना के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को और मजबूत करेगी। दर्शन और निरीक्षण कार्यक्रम पूरा करने के बाद उपराष्ट्रपति सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गुयाना के उपराष्ट्रपति का अयोध्या दौरा, राम जन्मभूमि में किए रामलाल के दर्शन भारत और गुयाना के सांस्कृतिक संबंधों में एक नया अध्याय जुड़ा जब गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव शनिवार को अयोध्या पहुंचे। उनका निजी विमान सुबह 9:40 बजे वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर उतरा। एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत के बाद वे सड़क मार्ग से सीधे राम मंदिर परिसर के लिए रवाना हुए। उपराष्ट्रपति करीब 11:15 बजे राम मंदिर परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने रामलाल के दर्शन किए। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर निर्माण से जुड़े विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान वे लगभग तीन घंटे तक परिसर में मौजूद रहेंगे। दौरे के दौरान प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों ने उन्हें मंदिर परियोजना की प्रगति और आगे की योजनाओं की जानकारी दी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि दौरा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। अधिकारियों के अनुसार, यह यात्रा भारत और गुयाना के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को और मजबूत करेगी। दर्शन और निरीक्षण कार्यक्रम पूरा करने के बाद उपराष्ट्रपति सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।