दिल्ली से मेरठ को मिली नई रफ़्तार, पीएम मोदी ने किया मेट्रो और नमो भारत ट्रेन का उद्घाटन

By Tatkaal Khabar / 22-02-2026 01:33:05 am | 81 Views | 0 Comments
#

नई दिल्ली:
दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ साउथ तक रैपिड रेल यानी नमो भारत का पूरा 82 किलोमीटर का रूट आज खुल जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली से मेरठ इस नमो भारत ट्रेन का उद्घाटन किया , जो अभी दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक चल रही थी. पीएम मोदी मेरठ मेट्रो का भी उद्घाटन हुआ गे, जो मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 12 स्टेशनों के बीच दौड़ेगी. पीए मोदी मेरठ पहुंच गए हैं. 120 किलोमीटर की रफ्तार के साथ  मेरठ मेट्रो देश की सबसे तेज स्पीड वाली मेट्रो होगी. पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मेरठ के मोहिउद्दीनपुर में एक रैली भी किया .

मेरठ मेट्रो का उद्घाटन
प्रधानमंत्री ने 8 मार्च 2019 को  रैपिड रेल का शिलान्यास किया था. 20 अक्टूबर 2023 को 17 किमी का प्राथमिक खंड राष्ट्र को समर्पित किया गया. 2024 में विस्तार के बाद 5 जनवरी 2025 को ट्रेन दिल्ली पहुंची. 22 फरवरी को न्यू अशोक नगर से सराय काले खां (5 किमी) और मेरठ साउथ से मोदिपुरम (21 किमी) खंड के उद्घाटन के साथ पूरा कॉरिडोर चालू होने की संभावना है.
दिल्ली एनसीआर के लोग मेरठ में कम कीमत में किराए के घर लेकर मेट्रो के जरिए सफर कर सकते हैं. दोनो ही जगहों के किराए में काफी अंतर है. नमो भारत की स्पीड 180 km प्रति घंटे होगी. यह पहला रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम है. ये साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे बड़े शहरी सेंटर्स को दिल्ली से जोड़ता है.

मेट्रो की क्या होगी टाइमिंग?
दिल्ली-मेरठ RRTS से सराय काले खां से मोदीपुरम, बेजाजपुल और शताब्दी नगर तक मात्र एक घंटे में पहुंचा जा सकता है. ऐसी उम्मीद है कि मेट्रो की से सेवा हफ्ते में बाकी दिनों और शनिवार को सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक और रविवार को सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक चलने वाली है.