रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष महाराज ब्रह्मचारी पर हमला, धारदार हथियार से घायल; टॉयलेट में छिपकर बचाई जान

By Tatkaal Khabar / 08-03-2026 08:10:14 am | 126 Views | 0 Comments
#

भरवारी (कौशाम्बी) | 8 मार्च 2026 आशुतोष महाराज ब्रह्मचारी पर रविवार तड़के ट्रेन में धारदार हथियार से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, वे गाजियाबाद से प्रयागराज जा रहे थे और रीवा एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रहे थे। बताया जा रहा है कि यह हमला उस समय हुआ जब वे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कोर्ट में अर्जी देने जा रहे थे। घटना रविवार सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है, जब ट्रेन सिराथू रेलवे स्टेशन के पास पहुंची थी। आशुतोष ब्रह्मचारी के अनुसार, कुछ अज्ञात लोगों ने एसी कोच एच-वन में उन पर अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और खुद को बचाने के लिए ट्रेन के टॉयलेट में बंद कर लिया, जिससे किसी तरह उनकी जान बच सकी। घायल हालत में वे बाद में प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और मेडिकल जांच कराई गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना के बाद उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत भी दी है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने इस हमले को साजिश बताते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके सहयोगियों पर शक जताया है। उन्होंने प्रयागराज जीआरपी में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इस मामले में जीआरपी के डीएसपी अरुण कुमार पाठक ने कहा कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष महाराज ब्रह्मचारी पर हमला, धारदार हथियार से घायल; टॉयलेट में छिपकर बचाई जान आशुतोष महाराज ब्रह्मचारी पर रविवार तड़के ट्रेन में धारदार हथियार से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, वे गाजियाबाद से प्रयागराज जा रहे थे और रीवा एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रहे थे। बताया जा रहा है कि यह हमला उस समय हुआ जब वे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कोर्ट में अर्जी देने जा रहे थे। घटना रविवार सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है, जब ट्रेन सिराथू रेलवे स्टेशन के पास पहुंची थी। आशुतोष ब्रह्मचारी के अनुसार, कुछ अज्ञात लोगों ने एसी कोच एच-वन में उन पर अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और खुद को बचाने के लिए ट्रेन के टॉयलेट में बंद कर लिया, जिससे किसी तरह उनकी जान बच सकी। घायल हालत में वे बाद में प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और मेडिकल जांच कराई गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना के बाद उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत भी दी है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने इस हमले को साजिश बताते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके सहयोगियों पर शक जताया है। उन्होंने प्रयागराज जीआरपी में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इस मामले में जीआरपी के डीएसपी अरुण कुमार पाठक ने कहा कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।