कोलकाता में माझेरहाट पुल टूटा , पांच लोगों की मौत

By Tatkaal Khabar / 04-09-2018 03:35:21 am | 12798 Views | 0 Comments
#

दक्षिण कोलकाता इलाके में 50 साल से भी पुरान माझेरहाट पुल टुट कर गिर गया। ब्रिज के नीचे माजेरहाट जाने वाली रेलवे ट्रेक है। पुल दक्षिण 24 परगना जिले को कोलकाता से जोड़ने के एक अहम हिस्सा था। दुर्घटना के बाद रेल एवं सड़क मार्ग पर यातायात पुरी तरह बंद है।दुर्घटना में 20 से ज्यादा लोग जख्मी है। घायलों को एसएसकेएम अस्पताल और सीएमआरआई भेजा गया है।  हादसे के समय ब्रिज के उपर कई वाहन गुजर रहे थे। इलाके से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 बजकर 40 मिनट पर पुल के बीच का हिस्सा धड़धड़ा कर नीचे जा गिरा।

घटनास्थल पर कोलकाता पुलिस एंव दमकल विभाग कर्मी पहुंचे है। बचाव कार्य में मदद के लिए सेना के कर्मी  भी हाथ बटा रहे है। मौके पर एनडीआरएफ भी पहुंच चुकी है। सेना की मदद ली जा रही है।
जख्मी लोगों का इलाके के ही सरकारी अस्पताल मे भर्ती करवाया जा रहा है।हादसे के चलते माझेरहाट रुट में सियालदह से जानी वाली ट्रेने रद्द कर दी गई है।