आर पी सिंह ने क्रिकेट से लिया संन्यास...

By Tatkaal Khabar / 05-09-2018 09:22:27 am | 16093 Views | 0 Comments
#

 साल 2007 के टी20 क्रिकेट विश्व कप में भारत की विजय में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज आर पी सिंह ने मंगलवार को खेल से संन्यास की घोषणा की। बाएं हाथ के 32 वर्षीय तेज गेंदबाज सिंह ने ट्विटर के जरिए इसका ऐलान किया।उन्होंने ट्वीट कर बताया कि 13 साल पहले चार सितंबर, 2005 को पहली बार उन्होंने भारतीय टीम की जर्सी पहनी थी। उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर लगभग छह साल रहा। उन्होंने क्रिकेट के सभी तीन प्रारूप में 82 मैच खेले और 100 से अधिक विकेट चटकाए।