2 अप्रैल से 13 मई तक रेल मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रूट बदलाव की बड़ी सूचना

By Tatkaal Khabar / 23-03-2026 06:08:37 am | 2163 Views | 0 Comments
#

कानपुर/लखनऊ | 23 मार्च 2026 कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर गंगाघाट के पास ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते 2 अप्रैल से 13 मई तक मेगा ब्लॉक लागू किया जाएगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार यह ब्लॉक रोजाना सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान कई प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से तय करने की सलाह दी गई है। रेलवे के पीआरओ अमित सिंह के अनुसार, दिल्ली-लखनऊ स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस (12004) इस अवधि में अपने निर्धारित मार्ग से नहीं चलेगी। यह ट्रेन अब गाजियाबाद और मुरादाबाद होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। इसी तरह आनंद विहार से अयोध्या कैंट के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22426) का रूट भी बदला गया है, हालांकि कुछ निर्धारित तिथियों पर यह अपने पुराने मार्ग से ही संचालित होगी। आगरा फोर्ट से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस (12180) को भी इस दौरान मथुरा, कासगंज और शाहजहांपुर के रास्ते चलाया जाएगा। वहीं कानपुर सेंट्रल से जम्मूतवी जाने वाली एक्सप्रेस (12469) भी कुछ विशेष तिथियों पर बदले हुए मार्ग से संचालित होगी। रेलवे प्रशासन ने बताया कि यह मेगा ब्लॉक ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे भविष्य में यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सके। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की अद्यतन जानकारी अवश्य जांच लें। 2 अप्रैल से 13 मई तक रेल मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रूट बदलाव की बड़ी सूचना कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर गंगाघाट के पास ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते 2 अप्रैल से 13 मई तक मेगा ब्लॉक लागू किया जाएगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार यह ब्लॉक रोजाना सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान कई प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से तय करने की सलाह दी गई है। रेलवे के पीआरओ अमित सिंह के अनुसार, दिल्ली-लखनऊ स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस (12004) इस अवधि में अपने निर्धारित मार्ग से नहीं चलेगी। यह ट्रेन अब गाजियाबाद और मुरादाबाद होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। इसी तरह आनंद विहार से अयोध्या कैंट के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22426) का रूट भी बदला गया है, हालांकि कुछ निर्धारित तिथियों पर यह अपने पुराने मार्ग से ही संचालित होगी। आगरा फोर्ट से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस (12180) को भी इस दौरान मथुरा, कासगंज और शाहजहांपुर के रास्ते चलाया जाएगा। वहीं कानपुर सेंट्रल से जम्मूतवी जाने वाली एक्सप्रेस (12469) भी कुछ विशेष तिथियों पर बदले हुए मार्ग से संचालित होगी। रेलवे प्रशासन ने बताया कि यह मेगा ब्लॉक ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे भविष्य में यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सके। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की अद्यतन जानकारी अवश्य जांच लें।