रणवीर सिंह को सेट से बाहर निकलवा दिया था रवीना टंडन ने

By Tatkaal Khabar / 06-09-2018 03:33:49 am | 18396 Views | 0 Comments
#

रवीन टंडन 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेसेज में से एक मानी जाती हैं। यूं तो आपने कई बार इनकी ख़ूबसूरती, एक्टिंग, डांसिग और इश्क-मोहब्बत के चर्चे सुनेंगे होंगे, लेकिन शायद ही आपको एक्ट्रेस के बारे में एक ख़ास बात पता हो। वो बात ये है कि एक बार शूटिंग के दौरान गुस्से में रवीना टंडन कुछ ऐसा कर बैठीं कि उनकी इस हरकत को देख सब हैरान रह गए। रवीना अपनी किसी फ़िल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं। इस दौरान एक 12 वर्ष का बच्चा फ़िल्म की शूटिंग देखने सेट पर पहुंचा। इसके बाद पता नहीं उस बच्चे के मन में क्या आया वो रवीना को देख कर अजीबोग़रीब मुंह बनाने लगा। वहीं इतने छोटे बच्चे का इस तरह मुंह बनाता देख एक्ट्रेस को गुस्सा आ गया और उन्होंने बच्चे को सेट से बाहर का निकलवा दिया, लेकिन ऐसा करते वक़्त रवीना को शायद इस बात का बिल्कुल भी अंदाज़ा नहीं होगा कि आगे चल कर वही मासूम बॉलीवुड का सुपरस्टार बन, लाखों-करोड़ों दिलों पर राज़ करेगा।