अमरावती आंध्र प्रदेश की राजधानी घोषित, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जारी की राजपत्र अधिसूचना

By Tatkaal Khabar / 07-04-2026 03:13:42 am | 347 Views | 0 Comments
#

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने राजपत्र अधिसूचना साझा करते हुए कहा कि अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी घोषित कर दिया गया है. इसे लेकर भारत सरकार ने सोमवार को एक गजट नोटिफिकेशन भी जारी किया. यह फैसला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मंजूरी के बाद लिया गया है. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू और उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी इसकी जानकारी दी है.

चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर​ लिखा, “आंध्र प्रदेश के लोगों की ओर से मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) अधिनियम, 2026 को मंज़ूरी दी.”

“इससे हमारी राजधानी का पुराना सपना पूरा हो गया है. मैं केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताता हूं, जिन्होंने हमारे राज्य के लिए अपना वादा निभाया और मार्गदर्शन दिया.”