जल्दी ही शुरू होने वाला है अमरनाथ यात्रा , इस साल 57 दिनों तक होगी यात्रा

By Tatkaal Khabar / 12-04-2026 02:20:16 am | 43 Views | 0 Comments
#

अमरनाथ यात्रा की तारीखों तय हो गया है. जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने खुद तारीखों का ऐतय किया है. उन्होंने बताया कि इस साल 3 जुलाई से 28 अगस्त तक अमरनाथ यात्रा चलेगी. यानी कुल 57 दिनों तक यात्रा होगी.

बाबा बर्फानी की यात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर बेस कैम्प से पहला जत्था रवाना होगा. 15 अप्रैल यानी तीन दिन बाद से यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे. जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल सिन्हा ने बताया कि 13 साल से लेकर 70 साल तक के लोग इस यात्रा को कर सकते हैं. 19 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर गुफा में पहली पूजा की जाएगी. यात्रा के लिए अनंतनाग से पारंपरपिक रूप से 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम रू और गांदरबल से 14 किलोमीटर लंबा बालटाल रूट रहेगा.

मनोज सिन्हा ने बताया कि देशभर के करीब 556 तय बैंक शाखाओं की मदद से यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है. वहीं, श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक और यस बैंक की ब्रांचेस में यात्रा के रजिस्ट्रेशन फॉर्म्स उपलब्ध रहेंगे.

यात्रा में इस बार क्या-क्या नया होगा?
एलजी सिन्हा ने अनुसार, पिछले वर्षों की तुलना में इस बार व्यवस्थाओं में 25 प्रतिशत की वृद्धि की गई है. ट्रैकिंग और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए RFID कार्ड की शुरुआत हुई है. तीर्थयात्रियों के लिए ग्रुप एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर को दोगुना कर दिया है. कवर पहले पांच लाख था, जिसे बढ़ाकर अब 10 लाख रुपये कर दिया गया है. यात्रा के दौरान, इस्तेमाल होने वाले टट्टुओं की मौत होने पर 50 हजार रुपये का मुआवाजा दिया जाएगा.

यात्रा के दौरान इन मुख्य बातों का ध्यान रखें
1.दस्तावेज- रजिस्ट्रेशन यात्रा के लिए बहुत जरूरी है. आधार कार्ड जैसे अन्य फोटो आईडी हमेशा अपने साथ रखें.
2.पहनावा- ऊनी कपड़े, थर्मल्स, जैकेट, दस्ताने, रेनकोट और वॉटरप्रूफ ट्रैकिंग जूतों का इस्तेमाल करें.
3.स्वास्थ्य- अपनी नियमित दवाएं और फर्स्ट-एड किट (सिरदर्द, पेट दर्द, उल्टी के लिए) साथ रखें. ऊंचाई पर पहुंचने पर धीरे-धीरे चलें, जिससे ऑक्सीजन की कमी न हो.
4.मौसम- मौसम के अनुसार छाता और रेनकोट साथ रखें, जिस वजह से पहाड़ी मौसम कभी भी बदल सकता है.
5.सुरक्षा- शार्टकट रास्तों के इस्तेमाल से बचें. अपने समूह के साथ रहें. पवित्र गुफा में रुकना शाम को खतरनाक हो सकता है.
6.भोजन- भोजन हल्का करें. खाली पेट यात्रा शुरू न करें. ड्राई फ्रूट्स, चॉकलेट और पानी साथ में रखें.
7.पर्यावरण- यात्रा के दौरान, पॉलिथीन प्रतिबंधित है, इसलिए कूड़ा न फैलाएं.
8.संचार- वहां सिर्फ पोस्टपेड मोबाइल ही काम करते हैं.

क्या न करें
1.प्लास्टिक बैग का उपयोग न करें.
2.शराब, धूम्रपान और मांसाहारी भोजन से बचें.
3.साड़ी पहनकर यात्रा न करें.