सम्राट चौधरी ही बिहार के नए सीएम, औपचारिक घोषणा होना बाकी

By Tatkaal Khabar / 14-04-2026 09:04:02 am | 2634 Views | 0 Comments
#

पटना :बिहार की राजनीति में बड़ा फैसला हो गया है. सूत्रों के अनुसार, सम्राट चौधरी को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया है. लंबे समय से चल रही अटकलों के बाद उनके नाम पर मुहर लग गई है. वहीं, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. इसके अलावा विजय चौधरी का नाम भी उपमुख्यमंत्री पद के लिए लगभग तय माना जा रहा है. हालांकि, अभी औपचारिक घोषणा होना बाकी है.

जानकारी के मुताबिक, कल यानी 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे पटना के लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे. समारोह की तैयारियां तेज कर दी गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है.

गौरतलब है कि सोमवार (13 अप्रैल) को बिहार के राज्यपाल के सचिव डॉ. रॉबर्ट एल. चोंग्थू ने सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी. इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह की रूपरेखा और उसमें शामिल होने वाले खास मेहमानों को लेकर चर्चा हुई. साथ ही संभावित मंत्रियों की सूची पर भी बातचीत की गई.