हुए तंज के साथ मोदी का बयान: “TMC को लगा मिर्ची
कोलकता, 23 अप्रैल, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के क्रिश्नानगर में आयोजित एक चुनावी रैली में TMC पर तीखा राजनीतिक हमला किया। अपने संबोधन में उन्होंने एक लोकल स्ट्रीट फूड ‘झालमुड़ी’ का जिक्र करते हुए विरोधियों पर तंज कसा। रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा: “झालमुढी मैंने खाई और मिर्च TMC को लगी है ” इस बयान के जरिए उन्होंने इशारा किया कि उनकी चुनावी सक्रियता और जनता के बीच बढ़ते समर्थन से TMC असहज महसूस कर रही है। मोदी ने अपने भाषण में दावा किया कि पश्चिम बंगाल में मतदान को लेकर जनता का रुझान बदल रहा है और बड़ी संख्या में लोग भाजपा के पक्ष में मतदान कर रहे हैं। उन्होंने TMC सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जनता बदलाव चाहती है। अपने संबोधन के अंत में पीएम मोदी ने यह संदेश देने की कोशिश की कि राज्य में राजनीतिक हवा बदल रही है और भाजपा को लेकर लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने इसे जनता के समर्थन और चुनावी लहर से जोड़कर पेश किया।