सबसे बड़े ठग है अमिताभ बच्चन :आमिर खान

By Tatkaal Khabar / 18-09-2018 03:07:56 am | 14888 Views | 0 Comments
#

अमिताभ बच्चन की आगामी फिल्म ठ्ग्स ऑफ हिंदुस्तान' का पहला लुक आमिर खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर डाल दिया है. मेकर्स ने कल सोमवार को इस फिल्म का लोगो जारी किया था और आज आमिर ने मेगा स्टार अमिताभ बच्चन का पहला लुक अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया. इस फिल्म में लीड रोल में आमिर खान, कटरिना कैफ, अमिताभ बच्चन और फातिमा शेख नजर आएंगे.

आमिर ने फिल्म में अमिताभ बच्चन का जो लुक शेयर किया है, उसमें वह बेहद निडर योद्धा के तौर पर नजर आ रहे हैं. जो ऊंची उठती लहरों के बीच शिप चला रहे हैं. इस लुक को देख कर ही लगता है कि फिल्म में दर्शकों को ढेर सारा एक्शन देखने को मिला है.