अनंत चतुर्दशी व्रत तिथि कब से कब तक, जानिए

By Tatkaal Khabar / 22-09-2018 03:38:22 am | 23291 Views | 0 Comments
#

अनंत चतुर्दशी व्रत में यमुना नदी, भगवान शेषनाग और भगवान श्री हरि की पूजा करने का विधान बताया जाता है। कलश को मां यमुना का स्वरूप मानते हुए उसकी स्थापना की जाती है साथ ही शेषनाग के रूप में दुर्वा रखी जाती है, कुश से निर्मित अनंत की स्थापना भी की जाती है, सूत या रेशम के धागे को भी अनंत स्वरूप मानकर रक्षासूत्र के तौर पर उसे कलाई में बांधा जाता है। अनंत चतुर्दशी पर भगवान श्री गणेश का आह्वान कर उनकी पूजा भी अवश्य करनी चाहिए।
व्रत तिथि :
23 सितंबर 2018

अनंत चतुर्दशी पूजा मुहूर्त : 06:14 (23 सितंबर 2018) से 07:17 (24 सितंबर 2018)