बॉक्‍स ऑफिस पर नहीं चली 'मनमर्ज़ियां' की मर्जी

By Tatkaal Khabar / 24-09-2018 03:58:16 am | 14503 Views | 0 Comments
#

बॉलीवुड एक्‍टर अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विक्की कौशल की फिल्म 'मनमर्ज़ियां' को अपने दूसरे वीकेंड में भी बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा रेस्पोंस नहीं मिल सका। फिल्‍म की कमाई में पहले वीकेंड के मुकाबले कलेक्शन में 77 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। तरण आदर्श की ट्वीट के मुताबिक अनुराग कश्यप की इस फिल्‍म ने अपने दूसरे वीकेंड में मात्र 3 करोड़ 23 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। मनमर्जियां' ने अपने दूसरे शु्क्रवार 81 लाख, शनिवार 1.22 करोड और रविवार को 1 करोड़ 20 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म ने अब तक बॉक्‍स ऑफिस 24 करोड़ 63 लाख रुपए की कमाई हो चुकी है। पहले हफ़्ते में फिल्म को 21 करोड़ 40 लाख रुपए मिले थे।