बस जलाने एंव तोड़फोड करने वालों से वसूली जाएगी भरपाई: CM ममता बनर्जी

By Tatkaal Khabar / 26-09-2018 02:22:01 am | 20020 Views | 0 Comments
#

BJP का 12 घंटे बंगाल  बंद के दौरान तोड़फोड़ करने और बस जलाने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

ममता बनर्जी ने इटली, मिलान के आधिकारिक दौरे के बाद भाजपा आहूत बंद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पुलिस बसों में आग लगाने वालों व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

 
मुख्यमंत्री ने बताया कि विधानसभा में एक विधेयक पारित हुआ है। विधेयक में प्रावधान किया गया है कि आगर कोई सरकारी या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी और उससे क्षतिपूर्ति का भुगतान भी किया जाएगा।