BIGG BOSS 12 भजन सम्राट अनूप जलोटा घर से आउट ...

By Tatkaal Khabar / 28-09-2018 04:04:27 am | 17693 Views | 0 Comments
#

बिग बॅास 12 से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। इस साल बिग बॅास में सबसे ज्यादा चर्चा अनूप जलोटा और उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारु की रही है। दोनों के रोमांस की बिग बॅास में बस अभी शुरुआत हुई है। लेकिन अब ऐसी खबर है कि गजल सम्राट बहुत जल्द शो से बाहर आ जायेंगे।

एक रिपोर्ट सामने आयी है जिसके अनुसार 27 अक्टूबर को अमेरिका के कैलीफोर्निया में एक लाइव कंसर्ट शो होने वाला है। इस शो में अनुप जलोटा को शामिल होना लगभग तय है। यानी कि एक महीने के भीतर अनूप जलोटा इस शो से बाहर जा सकते हैं। बिग बॅास को लेकर कई बार ऐसी चर्चा रही है कि इस शो में कई कंटेस्टेंट एक तय सीमा के लिए शो में आते हैं और फिर शो से चले जाते हैं।