कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर को ट्विटर पर दी बधाई

By Tatkaal Khabar / 29-09-2018 02:04:44 am | 14705 Views | 0 Comments
#

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच एक बार फिर से रिश्तों में खटास काम पड़ती नज़र आ रही है. कपिल ने दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाते हुए सुनील को नई फिल्म 'पटाखा' के रिलीज पर बधाई दी है. दोनों के बीच 2017 मार्च में ऑस्ट्रेलिया से लौटते वक्त फ्लाइट में झगड़ा हो गया था, तभी से दोनों अलग-अलग हो गए थे.

Image result for
कपिल शर्मा ने ट्विटर के जरिए लिखा, 'बधाइयां और शुभकामनाएं पाजी सुनील ग्रोवर. मेरे फेवरिट विशाल भारद्वाज सर और रेखा भारद्वाज मैं और पूरी टीम 'पटाखा' की टीम को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं.' इसके जवाब में सुनील ग्रोवर ने लिखा, 'धन्यवाद भा जी आपकी शुभकामनाओं के लिए.