दीपिका और आलिया'होंगी कॉफी विद करन' सीजन 6 की पहली अतिथि...

By Tatkaal Khabar / 29-09-2018 03:24:37 am | 17761 Views | 0 Comments
#

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण फिल्म निर्माता करन जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करन' के छठे सीजन की पहली अतिथि होंगी। करन ने ट्विटर पर शुक्रवार को घोषणा की कि पहला एपिसोड 'महिला शक्ति' के बारे में होगा।
Image result for        6
करन ने ट्वीट में लिखा, "'कॉफी' का पहला कप महिला शक्ति के बारे में है। कॉफी विद करन के सीजन 6 के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट का स्वागत है, जिसका प्रसारण स्टार वर्ल्ड इंडिया और हॉट स्टार पर किया जाएगा।"

इससे पहले चर्चा थी कि इस सीजन के पहले एपिसोड में अलिया अपने 'ब्रह्मास्त्र' के सह-कलाकार और कथित प्रेमी रणबीर कपूर के साथ आनेवाली है, जिनका संबंध पहले दीपिका के साथ था।