यूपी में बारिश का रेड अलर्ट, 26-27 सितंबर को कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

By Tatkaal Khabar / 25-09-2026 02:43:55 am | 90 Views | 0 Comments
#

लखनऊ, 25 सितंबर 2026 उत्तर प्रदेश में 26 और 27 सितंबर को मौसम का असर व्यापक रहने की संभावना है। प्रदेश के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात के साथ तेज झोंकेदार हवाएं चलने की भी आशंका है। बांदा, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, पीलीभीत और शाहजहांपुर भी अलर्ट के दायरे में हैं। वहीं जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत आसपास के इलाकों में भी भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका है। बारिश के दौरान मेघगर्जन और वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा। इसके साथ ही 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। ऐसे मौसम में खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे रहने से बचने की सलाह दी गई है। मौसम की चेतावनी को देखते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सावधानी बरतने को कहा गया है। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा मौसम से जुड़ी सूचनाओं पर नजर रखने की सलाह दी गई है।