‘आरोप लगाने के बजाय जांच कराओ’, अभिजीत दीपके का देवेंद्र फडणवीस पर पलटवार

By Tatkaal Khabar / 13-10-2026 12:18:28 pm | 95 Views | 0 Comments
#

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर 2026 सीजीपी से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट में विदेशी फंडिंग का पहलू सामने आने के देवेंद्र फडणवीस के बयान पर अभिजीत दीपके ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फडणवीस से कहा कि यदि इस मामले में विदेशी फंडिंग को लेकर आरोप सामने आए हैं, तो सरकार को जांच एजेंसियों के जरिए मामले की पड़ताल करानी चाहिए। दीपके ने केवल आरोप लगाने के बजाय कार्रवाई करने की बात कही। देवेंद्र फडणवीस को जवाब देते हुए अभिजीत दीपके ने कहा, “तो देवेंद्र फडणवीस क्या कर रहे हो? पुलिस है, ईडी है, सीबीआई है, लगाओ जांच कराओ, आरोप क्या लगा रहे हो? सत्ता में बैठे हो, आरोप क्या लगा रहे हो, जांच करो ना।” अभिजीत दीपके ने अपने बयान में फडणवीस और भाजपा के विपक्ष में रहने के राजनीतिक रवैये पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “ये अभी भी विपक्ष में बैठे फडणवीस, शायद मतलब देवेंद्र फडणवीस और उनकी बीजेपी इतने दशकों तक विपक्ष में रही है ना, उनकी वो मेंटालिटी जा ही नहीं रही है, विपक्ष वाले आरोप करने की।” अपनी बात आगे बढ़ाते हुए दीपके ने कहा, “अरे आरोप क्या कर रहे हो, जांच करो, डालो जेल में, किस बात का इंतजार कर रहे हो, डालो ना अंदर।” अभिजीत दीपके ने अपने बयान के जरिए देवेंद्र फडणवीस से विदेशी फंडिंग के आरोपों पर जांच कराने की मांग की। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि मामले में आरोप लगाए जा रहे हैं, तो सरकार को संबंधित एजेंसियों के माध्यम से जांच आगे बढ़ानी चाहिए।