टाइगर श्रॉफ की सुरक्षा पर एकनाथ शिंदे का आश्वासन, बोले- सरकार आपके साथ है

By Tatkaal Khabar / 20-10-2026 04:25:00 am | 96 Views | 0 Comments
#

मुम्बई, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ की सुरक्षा को लेकर आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है और किसी भी तरह की धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एकनाथ शिंदे ने बताया कि उन्होंने टाइगर श्रॉफ और उनके पिता जैकी श्रॉफ से बातचीत की है। उन्होंने टाइगर श्रॉफ को भरोसा दिलाया कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार उनके साथ खड़ी है। शिंदे ने कहा कि सभी सेलिब्रिटी की सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार हरसंभव कदम उठाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई डराने या धमकाने की कोशिश करता है, तो पुलिस और सरकार उसे बख्शेंगी नहीं।