केजरीवाल पर रविंदर इंद्राज सिंह का तीखा हमला, दिल्ली और पंजाब के खिलाफ साजिश का लगाया आरोप
नई दिल्ली, 12 नवंबर 2026 दिल्ली के मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन पर दिल्ली और पंजाब के हितों के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि इस मामले को लेकर वह पहले ही विस्तृत प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं और सैटेलाइट डेटा समेत तमाम तथ्य सार्वजनिक कर चुके हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान रविंदर इंद्राज सिंह ने कहा, "देखिए मैंने उसके ऊपर पूरी डिटेल प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पूरा डेटा आप सबके सामने है, सैटेलाइट का डेटा।" उन्होंने अपने आरोपों के समर्थन में उपलब्ध आंकड़ों का हवाला भी दिया। उन्होंने आगे कहा, "मैं सिर्फ ये कहना चाहता हूं, केजरीवाल और उनके लोग दिल्ली के खिलाफ जो साजिश रच रहे हैं, पंजाब के खिलाफ साजिश रच रहे हैं, पंजाब के किसानों के खिलाफ साजिश रच रहे हैं, भगवान उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।"