गिरिराज सिंह का बड़ा हमला: हिंदुओं को जातियों में बांटने की हो रही साजिश!
नई दिल्ली, 12 नवंबर 2026 देश में जाति और धर्म के आधार पर बढ़ते राजनीतिक ध्रुवीकरण को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखा बयान दिया है। उन्होंने हिंदू समाज के भीतर जातिगत विभाजन और मुस्लिम समुदाय के एकीकरण का मुद्दा उठाते हुए मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर सवाल खड़े किए। उनके बयान में सामाजिक एकता और राष्ट्रवाद को लेकर चिंता देखने को मिली। गिरिराज सिंह ने कहा, "मैं ये मानता हूं कि देश के अंदर मुगलों ने हिंदू सनातनियों को जात में बांटा। पहले करबला था और नेहरू आकर के जातियों में खड़ा किया हिंदुओं को, हम मुसलमानों को मुसलमान में। और धीरे-धीरे आज ये स्थिति हो गई है।" उन्होंने आगे कहा, "हर जात का राजनीतिकरण, केवल सनातन का हो रहा है। दूसरी तरफ मुस्लिम का कट्टरवादी एकीकरण हो रहा है। तीसरी तरफ क्रिश्चियन का विस्तारवादी हो रहा है।" साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदुओं को जातियों में बांटकर उनका राजनीतिकरण किया जा रहा है, जबकि मुस्लिम वोटों का इस्तेमाल भारत के राष्ट्रवाद के खिलाफ किया जा रहा है।