काहिरा में आग और विस्फोट से मची तबाही, 31 की मौत!

By Tatkaal Khabar / 26-11-2026 11:05:21 am | 75 Views | 0 Comments
#

नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026 मिस्र की राजधानी काहिरा में रिंग रोड पर पेट्रोलियम उत्पादों से भरा एक ट्रक पलटने के बाद भीषण आग लग गई। जोरदार विस्फोट के साथ आग आसपास के वाहनों तक फैल गई और देखते ही देखते कई गाड़ियां आग का गोला बन गईं। हादसे में 31 लोगों की मौत और 21 अन्य के घायल होने की खबर है। करीब 27 वाहन जलकर खाक हो गए। राहत एवं बचाव कार्य के लिए 39 एंबुलेंस तैनात की गईं।