दीपिका और रणवीर सिंह की शादी की तारीख तय, नवंबर में लेंगे सात फेरे

By Tatkaal Khabar / 21-10-2018 02:32:02 am | 16746 Views | 0 Comments
#

अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की शादी की तारीख का ऐलान हो गया है। पिछले कई महीनों से बॉलीवुड के चर्चित कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की ख़बरों ने हलचल मचा रखी थी।

सुनने में आया था कि दीपिका और रणवीर इस साल के अंत तक शादी एक बंधन में बंध जाएंगे मगर, इस बारे में ख़ुद रणवीर और दीपिका ने गहरी चुप्पी साध रखी थी मगर, अब इंतज़ार हुआ ख़त्म और ख़ुद दीपिका ने अपने सोशल अकाउंट पर अपनी शादी की तारीख शेयर की है।

बता दें कि कुछ ही समय पहले दीपिका ने अपने सोशल अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसपर लिखा है, "हमें आपको यह बताते हुए बेहद ख़ुशी हो रही है कि हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवम्बर 2018 को तय हुई है।
दीपिका और रणवीर पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में हैं मगर इन्होंने मीडिया के सामने हमेशा ही एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है।