संजय दत्त बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक:जैकी श्रॉफ

By Tatkaal Khabar / 23-10-2018 08:39:10 am | 14713 Views | 0 Comments
#

नई दिल्ली: तेलुगू फिल्म ‘प्रस्थानम’ के आगामी रीमेक में अभिनेता संजय दत्त के साथ काम कर रहे जैकी श्रॉफ ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि वह बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं।

संजय दत्त के साथ जैकी श्रॉफ ‘खलनायक’, ‘मिशन कश्मीर’, ‘कारतूस’ और ‘एकलव्य - द रॉयल गार्ड’ समेत कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

‘मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस’ के अभिनेता के साथ काम के बारे में पूछे जाने पर जैकी ने कहा, ‘‘मैं फिल्मों से पहले संजय को जानता हूं। पहले दिन से अब तक वह वैसे ही हैं। वह परेशानी में भी लोगों को हंसा सकते हैं और काम की बात करें तो वह बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘‘खलनायक’, ‘मिशन कश्मीर’, ‘कारतूस’ हो या अब ‘प्रस्थानम’ उनके साथ काम करने की हमेशा खुशी रही है।’’