बीजेपी माधुरी दीक्षित को पुणे से 2019 का चुनाव लड़वा सकती है...

By Tatkaal Khabar / 06-12-2018 03:52:27 am | 15157 Views | 0 Comments
#

अभिनेत्री अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने को बीजेपी 2019 के लोकसभा चुनाव में पुणे सीट से मैदान में उतारने पर विचार कर रही है. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इस साल जून में अदाकारा से मुंबई स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी. शाह उस समय पार्टी के ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत मुंबई पहुंचे थे.शाह ने इस दौरान अभिनेत्री को नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया था.