सारा अली खान के साथ काम करना अद्भुत रहा : तरुण गहलोत

By Tatkaal Khabar / 17-12-2018 09:51:56 am | 17051 Views | 0 Comments
#

मुंबई। 'केदारनाथ' में सारा अली खान के साथ काम कर चुके अभिनेता तरुण गहलोत का कहना है कि उनके साथ काम करना अद्भुत रहा। तरुण ने कहा, "सारा विनम्र हैं। यह उनकी पहली फिल्म होने के बावजूद वह काफी पेशेवर और परिपक्व कलाकार हैं। उनके साथ काम का अनुभव अद्भुत रहा, हालांकि उनके साथ मेरे सीन सीमित थे, लेकिन उनके साथ शूटिंग का मजा आया।"

उनका यह भी मानना है कि अभिनेत्री जमीन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा, "सारा हाथ जोड़कर नमस्ते करती हैं, बाकी टीम के साथ कतार में खड़ी होती हैं। वह बहुत सम्मानजनक शख्स है।" 'केदारनाथ' में तरुण पिठ्ठू लीडर की भूमिका में हैं।

फिल्म के बारे में उन्होंने कहा, "फिल्म में काम करना बहुत चुनौतीपूर्ण था क्योंकि हमने केदारनाथ में कड़ाके की ठंड में शूटिंग की और इसके बाद बॉम्बे में अत्यधिक गर्मी में शूटिंग की।"