क्या जाह्नवी को डेट नहीं कर रहे हैं ईशान खट्टर?

By Tatkaal Khabar / 18-12-2018 03:18:03 am | 13910 Views | 0 Comments
#

बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर का कहना है कि वह जाह्नवी कपूर को डेट नहीं कर रहे हैं। जाह्नवी ने फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में ईशान उनके अपोजिट रोल में थे।

Image result for JANHVI AND ISHAN
इसके बाद से ही दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता रहा है। दोनों एक साथ हैंगआउट करते नजर आते हैं। इसी कारण से दोनों के एक दूसरे को डेट करने की खबर सुर्खियों में आने लगी। हालांकि, उन्होंने इस तरह की खबरों को महज अफवाह करार दिया।ईशान से जब यह पूछा गया कि क्या वो जाह्नवी को डेट कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि मैंने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में इसका जवाब दिया।