गठबंधन नहीं हुआ तो पूर्व सहयोगी दलों को देंगे करारी शिकस्त: अमित शाह

By Tatkaal Khabar / 07-01-2019 07:53:39 am | 18299 Views | 0 Comments
#

मुंबई: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शिवसेना को परोक्ष रूप से चेतावनी देते हुए रविवार को कहा कि यदि गठबंधन होता है तो पार्टी अपने सहयोगी दलों की जीत सुनिश्चित करेगी और यदि ऐसा नहीं होता है तो पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों में अपने पूर्व सहयोगियों को करारी शिकस्त देगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को राज्य की 48 लोकसभा सीटों में 40 पर जीत हासिल करने का लक्ष्य दिए जाने के फौरन बाद शाह ने यह टिप्पणी की। शाह और फडणवीस ने रविवार को कई जिलों के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को गठबंधन की संभावना के भ्रम से दूर रहना चाहिए। यदि सहयोगी दल हमारे साथ आते हैं तो हम उनकी जीत सुनिश्चित करेंगे, अन्यथा हम उन्हें ‘‘पटक देंगे’’। पार्टी कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर तैयारी करना चाहिए। उन्होंने इन चुनावों की तुलना पानीपत की तीसरी लड़ाई से की।