अभिनेता रणवीर सिंह ने रैपर बनने के लिये ली ट्रेनिंग.

By Tatkaal Khabar / 17-01-2019 03:12:43 am | 14430 Views | 0 Comments
#

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने रैपर बनने के लिये ट्रेनिंग ली है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गली बॉय’ में रणवीर सिंह ने रैपर की भूमिका निभायी है।
फ़िल्म के एंथम गीत ‘अपना टाइम आएगा’ में रणवीर की रैपिंग स्किल को काफ़ी पसंद किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि फ़िल्म के लिए अपना पहला गीत रिकॉर्ड करने से रणवीर ने रैपर डिवाइन और नैज़ी से 10 महीने तक ट्रेनिंग ली थी ताकि वह बखूबी इस भूमिका को निभा सके।
Image result for

रणवीर सिंह ने फ़िल्म के चार गानों को आवाज़ दी है, जिसमें डिवाइन और नेजी का हिट रैप मेरी गली में का रीक्रिएटेड वर्शन भी शामिल किया गया है। रणवीर ने सोचा कि अगर गानों को अपनी आवाज में गाएंगे तो वह अपनी इमेज को अधिक प्रामाणिकता दे सकते हैं। उन्होंने अपने गायन अभ्यास के रूप में 10 महीने तक डिवाइन और नेजी सहित अन्य रैपर्स के साथ ट्रेनिंग ली। दोनों ने उन्हें यह समझाने में मदद की कि किन शब्दों पर जोर देना है और कैसे गायन को अधिक प्रभावशाली बनाना है।

रणवीर सिंह ने बताया,“गानों के माध्यम से अपने चरित्र की भावनाओं को व्यक्त करना अत्यावश्यक था।